रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग के दौरे पर रहेंगे. सीएम आज सुबह 11.30 बजे सीएम हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर हेलीपैड से दुर्ग रवाना होंगे. दुर्ग में चंडी मंदिर में दर्शन कर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम साय शाम 4.30 बजे वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे. शाम 7 बजे रायपुर लौटेंगे. इसके बाद CM विष्णुदेव साय रात 8.30 बजे एक निजी होटल में विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे.








