Raipur: शिव भक्तों की आस्था का केंद्र हैं हाटकेश्वर महादेव मंदिर…

0
416

रायपुर: हाटकेश्वर महादेव मंदिर

सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्तों की भीड़ सुबह से ही शुरू हो गई है। आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। इसलिए शिवालयो में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनने को मिल रही है।

वहीं महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिव के भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंच गए है। भक्त बड़े उत्साह के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आपको बता दें, 19 साल बाद श्रावण मास में पुरुषोत्तम मास का संयोग बन रहा है।

इसलिए इस साल श्रावण महीना 59 दिनों तक रहेगा। जिसमें आठ सोमवार पड़ रहे है। आठों सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक और मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा भक्त शिव की भक्ती में डूबते हुए नजर आएंगे।

खारुन नदी के किनारे महादेव घाट में हटकेश्वर नाथ महादेव का ऐतिहासिक मंदिर है। इसे पुरातत्व विभाग ने प्राचीन मंदिरों की सूची में शामिल किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंदिर के आसपास के इलाके को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया है। दो साल पहले नदी के इस पार से उस पार जाने के लिए लक्ष्मण झूला का निर्माण किया गया है।

मंदिर का इतिहास

ऐसी मान्यता है कि द्वापर युग में खारुन नदी को द्वारकी नदी के नाम से जाना जाता था। हैहयवंशी राजा ब्रह्मदेव को खारुन नदी में शिवलिंग मिला था। इसे नदी के किनारे ही स्थापित किया गया। वर्तमान में जो मंदिर है, उसका निर्माण 1402 में कल्चुरि शासक भोरमदेव के पुत्र राजा रामचंद्र ने करवाया था। हटकेश्वर महादेव मंदिर को छत्तीसगढ़ का मिनी काशी कहा जाता है। महाशिवरात्रि और सावन माह में दर्शन करने हजाराें श्रद्धालु पहुंचते हैं। हरिद्वार के हर की पौड़ी की तरह महादेव घाट में अस्थियों का विसर्जन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here