spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़RAIPUR: मोवा ओवरब्रिज डामरीकरण घोटाला भाजपा के भ्रष्टाचार का आईना...

RAIPUR: मोवा ओवरब्रिज डामरीकरण घोटाला भाजपा के भ्रष्टाचार का आईना…

रायपुर: मोवा ओवरब्रिज के नये डामर की पर्तों को एक दिन में ही उधड़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुवे प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का उदाहरण है। राजधानी के मोवा के ओवरब्रिज में 5 दिनों तक यातायात रोककर डामरीकरण किया गया था। आज फिर से डामर उखड़ना चालू हो गया है।

यह भाजपा के भ्रष्टाचार का उदाहरण है। सूचना जारी किया गया था कि 5 दिन के लिये ओवरब्रीज को बंद किया जा रहा है। 5 दिन में कार्य पूरा हो जायेगा। 5 दिनों तक लाखो लोग घंटों जाम से परेशान रहे, जब काम पूरा हुआ तो पता चला वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। डामर, गिट्टी अलग-अलग हो गयी दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज जब भ्रष्टाचार की पर्ते खुल रही है, डामर उखड़ रहा है, तब सरकार की तरफ से विज्ञप्ति जारी किया गया है, अभी काम पूरा नही हुआ है, जहां डामर उखड़ रहा है, वहां फिर से मरम्मत किया जायेगा। लेकिन सरकार की तरफ से यह नहीं कहा गया कि सड़क की गड़बड़ी की जांच करवाई जायेगी इसका मतलब ठेकेदार की गड़बड़ी को सरकार का संरक्षण है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में जहां भी नये निर्माण कार्य हो रहे है वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, बस्तर से लेकर सरगुजा और राजधानी में सरकारी निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार हावी है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img