Raipur : महिला महाविद्यालय में एंटी रैगिंग विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

0
407
Raipur : महिला महाविद्यालय में एंटी रैगिंग विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर : आज दिनांक 13.08.24 को शासकीय दू. ब . महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रायपुर के छात्रावास में एंटी रैगिंग विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रावास में आयोजित इस प्रतियोगिता में बहुत बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ .किरण गजपाल ने इस अवसर पर छात्रावास में उपस्थित होकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया साथ ही विजयी छात्राओं के नाम घोषित कर उन्हे बधाई दी।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में उपस्थित थी- डॉ .कल्पना मिश्रा डॉ.रितु मारवा एवं डॉ. हेमलता साहू। एंटी रैगिंग पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आईं प्रगति चंद्राकर ,द्वितीय आईं अंजू बरीहा,तृतीय आईं हितेश्वरी ठाकुर एंटी रैगिंग स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहीं रुचि साहू ,द्वितीय गीतांजलि साहू ,तृतीय रहीं तारिणी वर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here