Raipur: आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गांव में तनाव का माहौल, आरोपी सरपंच फरार

0
327
Raipur: आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गांव में तनाव का माहौल, दतरेंगा सरपंच फरार

रायपुर: राजधानी रायपुर के दतरेंगा सरपंच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित सरपंच फरार है। थाने में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मुजगहन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच कामराज साहू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपित ने एक आदिवासी समाज की महिला से दुष्कर्म किया है। महिला ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। गांव के लोगों ने मुजगहन थाने का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने दुष्‍कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here