Raipur South By-Election: मतदान दल को फूलों की माला पहनाकर किया स्वागत…

0
173

रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए सामान्य प्रेक्षक जी रेखा रानी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने मतदान दल को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। मतदान दल को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। 13 नवंबर की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 266 मतदान केंद्र बनाये गये है। 13 नवंबर को दक्षिण विधानसभा उप चुनाव का होना है मतदान

कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केन्दों में पेयजल, शौचालय और आवश्यकतानुसार टेंट पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को रात में रुकने बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था मुहैया करवाएं। साथ ही डॉ सिंह ने कहा कि उनके लिए दैनंदिनी आवश्यकताओं जैसे टूथब्रश आदि देना सुनिश्चित करे।

बूथों में पहचान चिन्ह और कतार सिस्टम बनाएं, उन्हीने और मतदान दलों को रात रूकने के दौरान उनके सोने के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्था भी करें। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को दक्षिण विधान सभा उप चुनाव के लिए मतदान होगा।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव, कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here