Raipur: इस इलाके में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

0
411
Raipur: इस इलाके में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

रायपुर: राजधानी में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। 13 साल के इस मरीज को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रखा गया है। सैंपल को जाँच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, किशोर वर्तमान में पुरानी बस्ती में एक छात्रावास में रहता है। उनके साथ रहने वाले 18 बच्चों का भी सैंपल भेजा गया है। जिन्हें आइसोलेट किया गया है। रिपोर्ट आने पर मंकीपॉक्स के होने या नहीं होने की पुष्टि हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here