Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

0
240
Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

Rajasthan Election 2023 : भाजपा और कांग्रेस दोनों अब तक 2-2 सूचियां जारी कर चुके हैं। भाजपा (BJP) की दो सूचियों में 124 नाम तय हुए हैं जबकि कांग्रेस (Congress) ने अब तक 76 नाम घोषित किए हैं। लंबे इंतजार के बाद शनिवार 21 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की। इसके बाद अगले ही दिन दूसरी लिस्ट जारी हुई।

Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

अब गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का एलान किया था, जबकि दूसरी सूची में कांग्रेस ने 44 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। अब तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

इसे भी पढ़ें :-Kapil Dev Singh murder case : माफिया मुख्तार अंसारी दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

जहां पहली सूची में अशोक गहलोत के साथ ही सचिन पायलट, दिव्या मदेरणा, गोविंद सिंह डोटासरा, डॉ. अर्चना शर्मा, ममता भूपेश के साथ ही अशोक चांदना का नाम भी शामिल था।

इसे भी पढ़ें :-डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण…किसानों को कर रहे सशक्त-PM मोदी

तीसरी सूची में झाडोल में हीरालाल दरांगी को सुनील भाजत की जगह मिली है। वहीं, रेवदर-नीरज डांगी की जगह मोतीराम कोली। केशोराय पाटन-राकेश बोयत की जगह प्रेम बैरवा। बारां अटरू-पाना चंद मेघवाल। रतनगढ़ से भंवर लाल पुजारी की जगह पूसाराम गांदारा। वहीं बसपा से कांग्रेस में आए वाजिब अली, भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुईं शोभारानी कुशवाह को उन्हीं की सीटों पर फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। सहाड़ा से गायत्री त्रिवेदी की जगह उन्हीं के देवर राजेंद्र त्रिवेदी को टिकट मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here