Rajasthan Election 2023 : सीपी जोशी बोले-‘कांग्रेस का घोषणा पत्र आलू से सोना बनाने वाला’

0
239
Rajasthan Election 2023 : सीपी जोशी बोले-'कांग्रेस का घोषणा पत्र आलू से सोना बनाने वाला'

Rajasthan Election 2023 : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को आलू से सोना बनाने वाला और सब्जबाग दिखाने वाले बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार 2018 में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, वही प्रयास इस घोषणा पत्र में साफ दिखाई देता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना किया है। घोषणा पत्र में न तो पेपर लीक के बारे में प्रावधान है और न ही नारी सुरक्षा के बारे में कुछ कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here