Road Accident : विजयपुरा में कार और बस की टक्कर…पांच लोगों की दर्दनाक मौत

0
1867
Road Accident : विजयपुरा में कार और बस की टक्कर...पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident : कर्नाटक के विजयपुरा के मनागुलु के पास एक निजी बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मनागुली पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार चार लोगों और बस में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मनागुली पुलिस घटनास्थल पर है, मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here