Road Accident : शिमला में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

0
313
Road Accident : शिमला में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

शिमला : शिमला जिले में शुक्रवार शाम एक कार के दुर्घटनाग्रस्त (Road Accident) होने से एक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :-झारखंड सियासी संकट : शिफ्ट किए जा रहे सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक, MLA तीन बसों से अज्ञात गंतव्य के लिए रवाना

विभाग के अनुसार चौपाल अनुमंडल के नेरवा थाना अंतर्गत दिया में शाम करीब छह बजे एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान पदम सिंह (55), उनकी पत्नी सीमा देवी (42), पन्ना देवी (54) और सुनीता (50) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :-Big News: सोनाली फोगाट मौत मामले के दो आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा…

मिली जानकरी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि पन्ना देवी के पति रूप सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नेरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here