सक्ती, 24 अगस्त 2026 : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा में आयोजित होने वाली हैण्डबॉल प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग के लिए विकासखंड मालखरौदा के कुल 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
इनमें शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आमनदुला से 7 तथा सेजेस मालखरौदा से 1 खिलाड़ी शामिल हैं। बालक वर्ग में कुनाल, आशीष, अनुराग एवं राजकुमार तथा बालिका वर्ग में शकुंतला, कुसुम, स्वाति एवं सौम्या कौशिक का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती कुमुदिनी द्विवेदी ने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा सक्ती जिले का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों के चयन पर जनपद अध्यक्ष मालखरौदा कवि शरण वर्मा, सरपंच आमनदुला चित्रलेखा सूरज काठे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, प्राचार्य आमनदुला शिव कुमार गबेल, वरिष्ठ व्याख्याता विमलेश सिंह चन्द्रा, प्रधान पाठक अमृत सिदार सहित कृष्णा यादव, लखेश्वर दास महंत, जीवन गबेल, छवि यादव एवं आमनदुला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








