सक्ती : सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, स्वाति आदित्य को मिला आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

0
4

सक्ती, 06 अगस्त 2026 : शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस पहल से सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कोटेतरा निवासी लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री स्वाति आदित्य को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त हुए, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया।

आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण स्वाति आदित्य को विभिन्न शासकीय कार्यों एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के अभाव में उनका कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान उन्हें और उनके पिता को सेवा सेतु केंद्र की जानकारी मिली।

उन्होंने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र द्वारा आवेदन का ऑनलाइन पंजीयन कर संबंधित विभाग को अग्रेषित किया गया। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए पूरी प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन एवं समन्वय सुनिश्चित किया गया।

निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तहसीलदार जैजैपुर द्वारा स्वाति आदित्य का स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र जारी किया गया। समयबद्ध प्रक्रिया के तहत सभी प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। स्वाति आदित्य एवं उनके पिता लक्ष्मण प्रसाद ने सेवा सेतु की त्वरित, पारदर्शी एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here