“सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत औषधि दुकानों पर सख्ती

0
25
“सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत औषधि दुकानों पर सख्ती

रायपुर, 3 मई 2026 : प्रदेश में चल रहे “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा औषधि प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में आज कई मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया।

जांच दल ने ओ.पी. जिंदल फार्मेसी, जगन्नाथ फार्मा, प्रगति इंटरप्राइजेज और प्राची मेडिकोज में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, कोल्ड चेन मेंटेनेंस और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

इसके साथ ही नारकोटिक एवं प्रतिबंधित दवाओं (एनआरएक्स) से जुड़े अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संचालकों को दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने और शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान के तहत जिले में इस तरह के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here