सुकमा : विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को रक्तदान शिविर आयोजित

0
272
सुकमा : विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को रक्तदान शिविर आयोजित

सुकमा, 6 मई 2025 : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर सुकमा जिला रेडक्रॉस शाखा द्वारा 8 मई को एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में शबरी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा पूर्व में संबंधित संस्थाओं और नागरिकों को आमंत्रित करते हुए एक पत्र प्रेषित किया गया था।

इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा एक विनम्र अनुस्मारक पत्र जारी किया गया है, जिसमें सभी नागरिकों, संस्थानों और संगठनों से इस मानवसेवी पहल में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। ट्रस्ट का कहना है कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में सहयोग और सेवा की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

इस शिविर के माध्यम से सुकमा जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास को बल मिलेगा और यह दिन रेडक्रॉस के मूल उद्देश्य ष्सेवा, मानवता और निष्पक्षताष् का सशक्त संदेश देगा।

जिला प्रशासन सुकमा ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here