सूरजपुर : सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

0
7
सूरजपुर : सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर/14 अक्टूबर 2026 : सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

संयुक्त कलेक्टर एवं जन सूचना अधिकारी प्रशान्त कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में जिसमें जिला स्तर के कार्यालयों के पदनामित एफएओ एवं पीआईओ का प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

इस दौरान आवेदन प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा तथा आवेदनों एवं अपीलों के विभिन्न पहलुओं के निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के माध्यम से अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया तथा सूचना का अधिकार से संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रेमचंद सोनी, धर्मसाय लकड़ा, संतोष उपाध्याय एवं रमेश गुप्ता के द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here