GO Air की दो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी,दोनों को डाइवर्ट किया गया

0
334
GO Air की दो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी,दोनों को डाइवर्ट किया गया

नई दिल्ली : गोएयर (GO Air) की दो फ्लाइट में मंगलवार को खराबी के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक A320 फ्लाइट मुंबई से लेह जा रही थी। इसके इंजन में खराबी बताई गई है। दूसरी फ्लाइट VT-WG G8-6202 ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इन दोनों फ्लाइट्स को श्रीनगर और दिल्ली लौटाया गया है।

यह भी पढ़ें :- कपड़ों का नाप लेने के बहाने युवतियों से अश्लील हरकत, कर्मचारी गिरफ्तार

डॉयरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ( DGCA)ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। इससे पहले 5 जुलाई को दिल्ली से पटना जा रही गोएयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण दिल्ली लौटाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here