spot_img
HomeBreakingTejashwi Yadav : इंडिया गठबंधन को देश में मिलेगी 295 से अधिक...

Tejashwi Yadav : इंडिया गठबंधन को देश में मिलेगी 295 से अधिक सीट

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को कहा कि हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। इंडिया गठबंधन को देशभर में 295 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम लोग जहां भी प्रचार किए हैं, 45 डिग्री में 49 डिग्री तापमान में, लोग धूप में खड़े रहे। लोगों का जज्बात बताता है कि हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। सभी नेताओं से हमारी बात हो रही है, सभी जगह से अच्छा फीडबैक आ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग चुनाव आयोग भी गए हैं। वहां कहा गया है कि जो गाइडलाइंस है, सभी कलेक्टरों को भेज दिया जाए, ताकि उसका सही से नियम पालन किया जाए। काउंटिंग प्रक्रिया में कोई धांधली ना हो। 2020 जैसी धांधली अगर होगी, तो इस बार जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है।

इसे भी पढ़ें :-ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को आजीवन कारावास की सजा….Pakistan की ISI के लिए जासूसी करने का आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जो उनका अधिकार मिला है, उसकी रक्षा के लिए जनता पूरी तरीके से धांधली को रोकने के लिए तैयार खड़ी है। हम लोग पूरी तरीके से निश्चित हैं और चुनाव जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार की बात है, तो बिहार में 25 सीट से कम इंडिया गठबंधन को नहीं आ रहा है। 25 सीट से ज्यादा सीट इंडिया गठबंधन को मिलेगी। एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मोदी जी का पोल है, मनोवैज्ञानिक तौर पर यह चलाया जाता है। हम लोगों का जनता का पोल है। जनता ने जो फीडबैक दिया है, 295 से ज्यादा सीट इंडिया गठबंधन जीत रहा है।

इसे भी पढ़ें :-खरीफ के लिए किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें : CM साय

उन्होंने कहा कि बिहार में हम लोगों को कम से कम 14 से 16 फ़ीसद फायदा है। 14 से 16 फ़ीसद वोट हम लोगों का बढ़ा है और एनडीए का 7 प्रतिशत घटा है। हमारा मानना है कि हमारे पक्ष में पॉजिटिव नतीजे आ रहे हैं। कोई भी साइकोलॉजिकल दबाव जनता को नहीं हिला सकता। मीडिया का सर्वे मोदी जी का सर्वे होता है, जो ग्राउंड रियलिटी है, हम लोग उस पर विश्वास करते हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img