अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

0
4

रायपुर , 28 जून 2026 : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अबूझमाड़ क्षेत्र के नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत कुरूसनार गांव में ग्रामीणों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि मन की बात देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक ऐसा जनसंवाद मंच बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर सशक्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं, महिलाओं और बच्चों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती है।

अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, विकास की मुख्यधारा से जुड़ाव और जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रेरक प्रसंगों, नवाचारों और सामाजिक अभियानों से जुड़ी जानकारियों को उत्साहपूर्वक सुना।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनजातीय अंचलों में शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here