CM साय से जूनी सरोवर समिति, ढनढनी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

0
251
CM साय से जूनी सरोवर समिति, ढनढनी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 2 जनवरी 2023 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम ढनढनी से आए जूनी सरोवर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

समिति ने मुख्यमंत्री साय को जूनी सरोवर मेला में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। समिति ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 जनवरी से 25 जनवरी तक छेर-छेरा पुन्नी के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण व विशाल मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर समिति के विक्रम सिंह, राधेश्याम साहू, मेघनाथ साहू, सुरेश साहू, सुनील सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here