spot_img
HomeBreakingसरकार ने किया मनमोहन सिंह अपमान : निगमबोध घाट पर पूर्व PM...

सरकार ने किया मनमोहन सिंह अपमान : निगमबोध घाट पर पूर्व PM का अंतिम संस्कार कराने पर खफा हुए राहुल-प्रियंका और केजरीवाल

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. यह सब होने के बाद कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल ने निगमबोध घाट पर उनके अंतिम संस्कार को पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान बताया.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर, करवाकर केंद्र सरकार ने “भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री” का सरासर अपमान किया है.

इसे भी पढ़ें :-South Korea Plane Crash : लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसला विमान, 62 यात्रियों की मौत

विपक्ष पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को देश के इस महान सपूत और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया है.

उन्होंने कहा कि एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे. उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं. कांग्रेस नेता के मुताबिक, आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए. ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए.

इसे भी पढ़ें :-उर्वरकों की समय रहते उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया. इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था. सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी.

इसके अलावा, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित स्थान न उपलब्ध कराकर सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के पद की गरिमा, मनमोहन सिंह जी की शख्सियत, उनकी विरासत और खुद्दार सिख समुदाय के साथ न्याय नहीं किया.

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img