शादी की खुशियां मातम में बदली : एक रसगुल्ले के लिए विवाद…एक की मौत..12 घायल

0
316
शादी की खुशियां मातम में बदली : एक रसगुल्ले के लिए विवाद...एक की मौत..12 घायल

लखनऊ : आगरा में एक रसगुल्ले के कारण हुए झगड़े में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चाकू लगने से बारात में आए 20 साल के लड़के की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद बारात बिना शादी के ही लौट गई।

घटना बुधवार की है। खंदौली के रहने वाले व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान की बेटियों जैनब और साजिया से हो रही थी। बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। एक बाराती ने एक रसगुल्ला मिलने पर एक और मांगा। काउंटर पर खड़े युवक ने कहा- सबको एक-एक ही मिलेगा। इसी बात पर विवाद हो गया।

ब्रेकिंग : जम्मू रेलवे स्टेशन में टैक्सी स्टैंड पर मिला विस्फोटक से भरा बैग

बहस से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प में बदल गया। बाराती-घराती आमने-सामने हो गए। कुर्सी, चाकू, प्लेट्स, चम्मच, छुरी, कांटा जिसके हाथ जो लगा वह चलने लगा। इस झड़प में चाकू लगने से 20 साल के सनी की मौत हो गई।

मृतक सनी के चाचा इमरान ने बताया कि समय से हम बारात लेकर विनायक भवन पहुंच गए थे। बारात पहुंचते ही खाना शुरू करा दिया गया। एक से डेढ़ घंटे में आधी बारात खाना खाकर वापस जा चुकी थी। चूंकि लोकल का मामला था तो सभी घर जाना चाहते थे। निकाह के लिए कुछ खास रिश्तेदार और दूल्हे के दोस्त ही रुके थे।

ईरान के शिराज शहर में आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत, 40 लोगों के घायल होने की खबर

मृतक सनी के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक सनी के चाचा काले ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है। साथ ही उनके गहने लूट ले गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद दुल्हन का पूरा परिवार फरार हो गया है।

SP ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, इस घटना में खंदौली के रहने वाले शाहरुख, निजाम, शकील, जानू, रहमान, रामिया सहित 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनका इलाज कराया जा रहा है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस फोर्स लगा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here