सात साल की बच्ची में मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण मिलने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया…

0
724
Monkeypox : केरल में सामने आया मंकीपॉक्स का एक और मामला

झारखण्ड: सात साल की बच्ची में मंकीपॉक्स  वायरस के मिलते जुलते लक्षण मिलने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है।बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला झारखण्ड के गढ़वा का है। बताया जा रहा है कि शहर के टंडवा बस्ती में एक 7 साल की बच्ची में मंकी पॉक्स के लक्षण पाए गए है।हांलाकि अभी तक मंकी पॉक्स होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही डॉक्टर अभी तक यह मानने को तैयार है कि बच्ची को मंकीपॉक्स हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के शरीर मे छाले ,दर्द के साथ कुछ और ऐसे लक्षण पाए गए है जिसे देखकर अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बच्ची को मंकी पॉक्स हो सकता है ।लक्षण के आधार पर बच्ची को गढ़वा सदर असप्ताल में ईलाज कराया जा रहा है।गाइडलाईन के मुताबिक बच्ची को अन्य मरीजो से अलग रखा गया है ।

जिले के महामारी विशेषज्ञ डाक्टरों का कहना है कि बच्ची के ब्लड सेम्पल पॉलीम चेन रिएक्शन और  सीरम सहित की जाँच के लिए आसीएमआर एनाईवी पुणे भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची को मंकी पॉक्स है या कोई अन्य बीमारी ।डाक्टरों का कहना है कि बच्ची का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है।इस  बीमारी का वायरस हवा में नहीं होता बल्कि संक्रमित को छूने से होता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here