मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

0
26
मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 16 अप्रैल 2026 : वन परिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में हुए मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और विशेष गश्त के माध्यम से आरोपियों की तलाश जारी थी।

वन विभाग की सतत कार्रवाई, मजबूत रणनीति और टीमवर्क के चलते आखिरकार दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक गुलशन कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी सुश्री रुपेश्वरी दीवान, पार्थ शर्मा सहित बीट अधिकारी ललित कुमार वर्मा, भानुप्रताप आज़ाद एवं संदीप माथुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here