spot_img
HomeBreakingUnion Minister Athawale : दलित समाज ने दिया समर्थन...NDA एग्जिट पोल से...

Union Minister Athawale : दलित समाज ने दिया समर्थन…NDA एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें जीतेगी

Union Minister Athawale : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए एग्जिट पोल के अनुमान से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA 543 लोकसभा सीटों में से 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

अठावले ने आगे कहा कि पिछले साल भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भी एग्जिट पोल के अनुमान से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसलिए अभी एग्जिट पोल एनडीए को 375 बता रहे हैं, लेकिन एनडीए 400 के पार जाएगी।

इसे भी पढ़ें :-Counting से पहले EC पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता, चुनाव आयोग के सामने रखी ये मांग

अठावले ने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने जो भी दुष्प्रचार किया एनडीए गठबंधन ने उसका माकूल जवाब दिया। यही कारण है कि दलित, बहुजन, बुद्धिस्ट और बाबा साहब को मानने वाले कांग्रेस के झांसे में नहीं आए। सभी लोगों ने सत्तारूढ़ दल को समर्थन दिया है।

इसे भी पढ़ें :-Arvind Kejriwal का तिहाड़ जेल में सरेंडर, कोर्ट ने 5 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

शनिवार को आए एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया है। अधिकतर एजेंसियों के सर्वे में एनडीए के लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

इंडिया टुडे माय एक्सिस ने 543 लोकसभा सीट में से भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए के 361 से 401, जबकि इंडिया गठबंधन के 131 से 166 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। वहीं एबीपी सी वोटर ने अपने सर्वे में एनडीए के लिए 353-383, जबकि इंडिया गठबंधन को 152-182 सीट दी है। वहीं टुडे चाणक्या ने अपने सर्वे में भाजपा को 335 और एनडीए के 400 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। हालांकि इसमें 15 सीटें कम या ज्यादा बताई हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन को 107 सीटों का अनुमान लगाया है। जिसमें 11 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया था।

इसे भी पढ़ें :-पीएम मोदी ने चक्रवात रेमल, हीटवेव को लेकर की बैठक; अधिकारियों को दिया ये निर्देश

अठावले ने कहा, ‘एग्जिट पोल एनडीओ के 350 से 375 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। लेकिन भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए और भी ज्यादा सीटें पाएगा। जबकि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में महायुति गठबंधन 35 से 40 सीटें जीतेगी।’ अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एनडीए का सहयोगी घटक है।

महाराष्ट्र में NDA के महायुति शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी पार्टियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :-पीएम मोदी ने चक्रवात रेमल, हीटवेव को लेकर की बैठक; अधिकारियों को दिया ये निर्देश

अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में 18 रैलियों को संबोधित किया और सरकार के किए हुए विकास कामों से जनता को अवगत करवाया। जिस कारण एनडीए गठबंधन महाराष्ट्र में 35-40 सीटें जीतेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए और विपक्षी गठबंधन की कांटे की टक्कर है लेकिन इसमें महायुति जीतेगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में दिल खोलकर महायुति के प्रत्याशियों का समर्थन किया है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img