उन्नाव गैंगरेप मामला : जमानत पर छूटे आरोपियों ने पीड़ित का घर फूंका…2 बच्चों समेत 4 झुलसे

0
295

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग गैंगरेप पीड़ित के घर आग लग गई, जिसमें दो बच्चे भी झुलस गए। बताया जा रहा है कि इसमें एक बच्चा 7 महीने का और दूसरी बच्ची 2 महीने की है। बच्चों को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित और उसकी मां का इलाज उन्नाव के जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वहीँ, पीड़ित और उसकी मां का आरोप है कि गैंगरेप करने वाले मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे और डंडों से पीट दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। 2 मासूम बच्चों को जलाकर मारने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें :-Heat Stroke Death: महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की…

जानकारी के अनुसार बता दें… 13 साल की नाबालिग लड़की से 13 फरवरी 2022 को गांव के ही 5 युवकों ने रेप किया था। इसके बाद वह गर्भवती हो गई थी और 7 महीने पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। गांव के रहने वाले 3 आरोपियों अमन, अरुण और सतीश को जेल भेजा गया था। वे एक महीने से जमानत पर हैं।

गैंगरेप पीड़िता की मां ने बताया, ‘बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वाले जमानत पर बाहर आए हैं। सोमवार शाम को आरोपी अमन व सतीश अपने 2 अन्य साथियों के साथ मेरे घर आए। उनके साथ मेरे देवर और ससुर भी थे। सभी रेप के मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। विरोध किया तो हत्या करने की धमकी देने लगे।

समझौता न होता देख आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडे से पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद छप्पर में आग लगा दी। 2 बच्चे झुलस गए। घर का सामान भी जल गया।

यह भी पढ़ें :-Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म की अग्रिम बुकिंग शुरू

पीड़िता ने आरोपियों की मदद करने का आरोप भी लगाया है। गैंगरेप पीड़िता की मां ने बताया, ”आरोपी केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मेरी लड़की को मारा, मुझे भी मारा। आग लगाई और बच्चों को आग में फेंक दिया।”

वहीँ, ADM नरेंद्र सिंह ने बच्चों के बेहतर इलाज के आदेश दिए हैं। एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीना ने सीओ पुरवा को जांच सौंपी है। ADM नरेंद्र सिंह ने बताया कि अमन और सतीश एक महीने पहले जमानत पर बाहर आए हैं। सीओ पुरवा संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी रोशन, सतीश, रंजीत, राज बहादुर, चंदन, सुखदीन और अमन डोम पर केस दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here