UP : मिर्जापुर सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत…ट्राला ब्रेक फेल होने से हुआ बेकाबू…स्विफ्ट और ट्रक से टकराया

0
36
UP : मिर्जापुर सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत...ट्राला ब्रेक फेल होने से हुआ बेकाबू...स्विफ्ट और ट्रक से टकराया

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से गिट्‌टी लादकर आ रहा ट्राला ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्राले ने पहले स्विफ्ट कार को टक्कर मारी, फिर एक ट्रक से जा टकराया। कार, ट्राले और ट्रक के बीच फंस गई।

इस दौरान पीछ से आ रही बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी। बोलेरो में तेज धमाके के साथ आग लग गई। ड्राइवर समेत नौ लोग जिंदा जल गए। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे। इनके अलावा स्विफ्ट कार का ड्राइवर और ट्रक के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।

इसे भी पढ़ें :-द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना के नरैना गांव के रहने वाले थे। परिवार मैहर से बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था। हादसे में 8 साल के बच्चे और उसकी मां की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रक क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया।

इसे भी पढ़ें :-वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर

मिर्जापुर डीएम के मुताबिक, मिर्जापुर के जिगना थाने नरैना निवासी अरुण सिंह का परिवार बेटे शिवा (7) साल का मुंडन कराने मैहर गया था। हादसे में शिवा और उसकी मां वंदना सिंह (38) की भी मौत हो गई है। इसके अलावा परिवार के ही वीणा सिंह (47), बेटे पीयूष सिंह (15) और बेटी सोनम की भी जान चली गई।

बोलेरो में सवार प्रियंका (42), कार्तिकेय (18), पंकज सिंह (40), सोनम (9) और विष्णु (बोलेरो ड्राइवर, निवासी रामपुर) की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रियंका सिंह और कार्तिकेय सिंह मध्यप्रदेश के थे, जो मुंडन में शामिल होने आए थे। वहीं, स्विफ्ट कार सवार मृतक जय प्रकाश (27) सोनभद्र के थे। ट्रक क्लीनर विकास भी मध्य प्रदेश का रहने वाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here