Weather Update: प्रदेश में आज कई जिले झमाझम बारिश के आसार

0
265

रायपुर: प्रदेश में हल्की से झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। गुरुवार से बारिश की संभावित प्रगति में बढ़ोत्तरी होगी। एक जुलाई से इसकी वर्षाकालिक और बढ़ जाएगी। अर्थात अब राहत की पूरी तरह से उम्मीद है। मौसम विभाग IMD डा.HP चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका मध्य गुजरात से पूर्वी विदर्भ तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। वहीं छत्तीसगढ़ के कई जिले में झमाझम बारिश के आसार जताई गई है।

छत्तीसगढ़ एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 KM ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी व उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

छत्तीसगढ़ में 27 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघ खूब बरसेंगे। इधर बिलासपुर में किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं, क्योंकि यहां गर्मी व उमस ने कम होने के बाद फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को यहां दिन में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। वहीं रात में भी पारा चार डिग्री ज्यादा था। गर्मी व उमस का असर अभी बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here