अंबिकापुर में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

0
25
गिरफ्तार

अम्बिकापुर 20 जून 2026 : आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त अंबिकापुर अंतर्गत बौरीपारा, अंबिकापुर में दबिश देकर एक महिला के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। जांच के दौरान आरोपी महिला की पहचान सुबासो, पति श्यामलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बौरीपारा, अंबिकापुर के रूप में हुई।

आबकारी विभाग द्वारा बरामद अवैध शराब को जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। अपराध गैर-जमानती पाए जाने पर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आकाश कुमार साहू, सरिता साहू, प्रिया गुप्ता तथा आबकारी मुख्य आरक्षक अयोध्या प्रसाद, गंभीर साय, चंद्रिका प्रसाद पटेल, अमर साय भगत एवं महिला नगर सैनिक सु गीता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here