महिला एवं बाल विकास मंत्री ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी बधाई

0
135
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी बधाई

रायपुर 13 मार्च 2025 : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा है कि रंगों का त्योहार होली हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने प्रदेशवासियों से होली पर्व पर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here