Oman में भारतीय फैमिली के 3 लोगों की मौत, समुद्र में डूबे

0
603
Oman में भारतीय फैमिली के 3 लोगों की मौत, समुद्र में डूबे

सांगली : महाराष्‍ट्र के सांगली जिले में रहने वाले एक ही परिवार के 3 व्यक्ति ओमान (Oman) में समुद्र में डूब गए। अपने डूबते बच्‍चों को बचाने के लिए पिता समुद्र में कूद गए, मगर वो भी डूब गए।इन लोगों को खोजने के लिए बचाव कार्य जारी है। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में सांगली के जत गांव के रहने वाले शशिकांत म्हामणे, उनकी 9 वर्षीय बेटी श्रुती एवं 6 वर्षीय बेटा श्रेयस समुद्र में डूब गया।

3 people of Indian family died in Oman, drowned in sea

पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर शशिकांत दुबई की एक मल्‍टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं।वही उनकी पत्‍नी सारिका भी उनके साथ दुबई में ही रहती हैं। कहा जा रहा है कि रविवार को शशिकांत अपनी फैमिली एवं कुछ दोस्‍तों के साथ घूमने के लिए ओमान गए हुए थे। ओमान में सलाल्हा नाम की जगह पर शशिकांत अपने परिवार एवं मित्रों के साथ समुंद्र से आ रही ऊंची लहरों का लुत्फ़ उठा रहे थे। इसी के चलते एक बहुत बड़ी लहर आई, जिसमें शशिकांत के दोनों बच्चे और कई अन्‍य लोग बहते हुए समुद्र के भीतर चले गए।

यह भी पढ़ें : – Corona virus : कोरोना संक्रमित होने के अस्पताल में भर्ती हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

वही समुद्र में डूबने के बाद शशिकांत एवं उनके बच्चों की खोजबीन जारी है। रॉयल ओमान पुलिस उन्‍हें तलाश रही है। ओमान सिविल डिफेंस एंड एंबुलेस अथॉरिटी ने रविवार को कहा कि मुघसेल बीच पर उपस्थित घेरे को लोगों ने पार कर दिया था। लहर आने के बाद 8 व्यक्ति गिर गए थे। दुर्घटना के बाद 3 व्यक्तियों को कुछ देर बाद ही बचा लिया गया था। वही इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here