नए एलपीजी कनेक्शन पर लगी रोक….इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

0
51
नए एलपीजी कनेक्शन पर लगी रोक....इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

आगरा  :  एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। इस दाैरान सिर्फ पुराने कनेक्शन ही स्थानांतरित कराए जा सकते हैं। वहीं जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी।

वहीँ, मृतक परिचित के कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें :-निश्चय कार्यक्रम- रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र

जिले में 88 गैस एजेंसियां हैं और करीब 13 लाख उपभोक्ता हैं।

ईरान-अमेरिका युद्ध की तपिश से गैस सिलिंडर की किल्लत हो गई है। ऐसे में तीनों कंपनियों और गैस एजेंसियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित कराया जा सकता है। ऐसे लोग जिनके परिचित की मृत्यु हो गई है, उनके कनेक्शन को भी स्थानांतरित करा सकते हैं। पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे बैकलॉग में कमी आई है।

इसे भी पढ़ें :-त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति

ऐसे गैस उपभोक्ता जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 350 रुपये और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here