अम्बिकापुर : सरगुजा के कैंसर मरीजों को बड़ी राहतः वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता फिर देंगे सेवाएं

0
25
अम्बिकापुर : सरगुजा के कैंसर मरीजों को बड़ी राहतः वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता फिर देंगे सेवाएं

अम्बिकापुर 19 मई 2026 : जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में कैंसर रोगियों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के अंतर्गत वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता पुनः अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. गुप्ता पूर्व में भी नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित दीर्घायु कैंसर वार्ड में सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके अनुभव एवं समर्पण से अनेक मरीज लाभान्वित हुए थे।

कलेक्टर अजीत वसंत के विशेष प्रयासों एवं मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप डॉ. हिमांशु गुप्ता ने पुनः सरगुजा जिले के कैंसर मरीजों की सेवा हेतु सहमति प्रदान की है। इसे जिले के स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। वर्तमान में डॉ. हिमांशु गुप्ता की पदस्थापना जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में की गई है। हालांकि जिला चिकित्सालय स्थित कीमोथेरेपी वार्ड के जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर होने के कारण वे अस्थायी रूप से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में प्रत्येक गुरुवार को अपनी सेवाएं देंगे, ताकि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा भी कैंसर मरीजों को हो रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कैंसर संबंधी दवाइयों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का यह समन्वित प्रयास जिले के कैंसर रोगियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here