राज्यपाल पटेल द्वारा बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरू का त्याग-पत्र स्वीकृत

0
34
राज्यपाल पटेल द्वारा बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरू का त्याग-पत्र स्वीकृत

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरू प्रो. एस. के. जैन द्वारा प्रस्तुत त्याग-पत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर दिया है।

राज्यपाल पटेल ने मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत प्राप्त कुलाधिपति की शक्तियों के तहत विश्वविद्यालय के नये कुलगुरू की नियुक्ति होने तक कार्य संपादन के लिए संकायाध्यक्ष, प्रबंध संकाय, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रो. विवेक शर्मा को कुलगुरू के पद पर कार्य करने के लिए नामांकित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here