सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

0
8
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

रायपुर, 25 सितंबर 2026 : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बाल देखभाल से संबंधित विविध जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों को बच्चों तथा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक खाद्य सामग्रियों को दैनिक भोजन में शामिल करने, बच्चों के नियमित वजन एवं वृद्धि की निगरानी करने तथा व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की आयु के अनुरूप देखभाल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण, स्वच्छता तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। महिलाओं एवं अभिभावकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य समुदाय की सक्रिय सहभागिता से स्वस्थ माता, सुपोषित बच्चे और जागरूक परिवार की अवधारणा को मजबूत करना है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ हितग्राही महिलाएं, बच्चे, अभिभावक और ग्रामीणजन शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here