बेमेतरा : सेवा सेतु पोर्टल से महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, छात्रा ने जताया आभार

0
1
बेमेतरा : सेवा सेतु पोर्टल से महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, छात्रा ने जताया आभार

बेमेतरा 28 नवंबर 2026 : छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं त्वरित एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी का उदाहरण ग्राम आनंदगांव, तहसील बेरला, जिला बेमेतरा निवासी गीतांजलि साहू के मामले में देखने को मिला।

गीतांजलि साहू, पिता नगनारायण साहू को आईआईटी में प्रवेश लेने के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए वे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बेरला पहुंचीं और केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया। कार्यालय में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई तथा महज एक घंटे के भीतर उन्हें केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।

कम समय में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से गीतांजलि साहू को काफी राहत मिली। उन्होंने इस त्वरित सेवा के लिए माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन बेमेतरा तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

गीतांजलि साहू ने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से कम समय में प्रमाण पत्र मिलना उनके लिए बेहद सुविधाजनक रहा। इससे उन्हें आईआईटी में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं का ऑनलाइन एवं समयबद्ध लाभ मिलने से आम नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। यह पहल डिजिटल प्रशासन और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here