BIG NEWS: राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया…

0
208

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में तापमान में लगातार गिरावट के बीच बुधवार को दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह कई स्थानों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता घट गयी।

उन्होंने बताया कि पंजाब के बंिठडा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.2 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 8.6 डिग्री सेल्सियस तथा पठानकोट में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here