Big News: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती…

0
231

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ गई है। उनकी हालत नाजुक है। उन्हें लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। इसके पहले लखनऊ के ही मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मुनव्वर राणा को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। वह किडनी की समस्या से ग्रसित हैं। पिछले दिनों उनकी डायलिसिस कराई गई थी। इसके बाद उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here