BIG NEWS: समारोह में दीप जलाते समय राज्यपाल के शॉल में लगी आग…

0
430

पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दीप जलाते समय राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शॉल में आग लग गई, हालांकि इसे तुरंत बुझा दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल जैसे ही शबरी आश्रम की शताब्दी के समापन समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए झुके तो उनके शॉल में आग लग गई। सूत्रों ने बताया, ‘‘मौके पर ही आग को तुरंत बुझा दिया गया । इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here