BIG NEWS: दो नाबालिग लड़कों ने सहपाठियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया…

0
315

नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में दो नाबालिग लड़कों ने अपने सहपाठियों पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कथित घटना अप्रैल में एक स्कूल के ‘समर कैंप’ (ग्रीष्मकालीन शिविर) के दौरान हुई थी।

उसने बताया कि दो लड़कों ने पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि पांच से छह सहपाठियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं और उन्हें एक बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here