Bollywood: पुष्पा- द रूल का टीजर रिलीज, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार…

0
335

नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन एक बार फिर पर्दे पर छाने वाले हैं। पुष्पा राज की कहानी की अगली कड़ी से कुछ ही हफ्तों में पर्दा उठने वाला है। इस बीच फिल्म पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें लाल चंदन की तस्करी का कारोबार और इसके राजा पुष्पा राज का झन्नाटेदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

पुष्पा: द रूल के टीजर में अल्लू अर्जुन बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। साड़ी, जेवर और पूरे मेकअप के साथ पुष्पा का ये लुक फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में पैर से लेकर सिर तक, अल्लू अर्जुन अपने लुक से हैरान कर रहे हैं। टीजर में उनका एक्शन पुष्पा राज के पावर पैक परफॉर्मेंस की एक झलक देता है।

पुष्पा राज ने बढ़ाई सरगर्मी

पुष्पा द रूल के टीजर रिलीज की घोषणा मेकर्स ने हाल ही में की थी। एक- एक कर अल्लू अर्जुन के लुक से पर्दा हटाया गया। रविवार को फिल्म से एक्टर का पूरा लुक रिवील करते हुए टीजर रिलीज को लेकर अपडेट दी गई। वहीं, अब सोमवार को पुष्पा द रूज का टीजर जारी कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here