Chhattisgarh: सरकंडा में चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओ से दहशत, महिला सहित तीन युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

0
254

बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र में आरोपियों के हौसले बुलन्द है क्षेत्र में लगातार चाकूबाजी की घटना मे अंकुश लगाने मे पुलिस नाकाम साबित हो रही है, जिसके कारण लगता है की बदमाशों मे पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो गया।

ताजा मामला सरकंडा के नूतन चौक कालिबाड़ी के पास का है जहा एक तलाक़शुदा महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ एक के बाद एक कइ वार किया जिसके बाद इलाके मे हड़कंप मच गया। आरोपी युवक का नाम शरद कश्यप है जो की सरकंडा क्षेत्र का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला निर्मला कश्यप जो की पति से अलग होने के बाद अपने 9 साल के बच्चे का जीवन यापन के लिए घरों मे खाना बनाने का काम किया करती थी.. आरोपी अक्सर अकेली महिला से छेड़छाड़ किया करता था इसकी शिकायत भी महिला ने सरकंडा पुलिस से की थी।

वही पुलिस इस मामले को लिव इन रिलेशन का बता कर जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो आरोपी ने महिला पर चाकू से 6 वार किये है। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन समय से पुलिस के नही पहुँचने के कारण आसपास के लोगो ने गंभीर महिला को आटो से अस्पताल भेजा गया जहाँ अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इससे पहले भी कल एक चाकूबाजी की घटना सामने आ चुकी है नाबालिग भतीजी को गाली से मना किया तो बदमाश युवक ने तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की टीम इलाज करने में जुटी है। दूसरी ओर घटना के संबंध में सरकंडा पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह निवासी विकास यादव पिता राजकुमार यादव (26) बैलून डेकोरेशन का काम करते हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 4 बजे विकास अपने दोस्त ओमप्रकाश ध्रुव, पवन यादव के साथ अशोक नगर के डीएलएस कॉलेज के पास खड़ा था। इसी दौरान एक बदमाश युवक विकास की भतीजी के साथ गाली-गलौज करने लगा। विकास ने गाली देने से मना किया। गुस्से में आकर बदमाश युवक ने चाकू से विकास पर जालनेवा हमला किया। वहां खड़े ओमप्रकाश व पवन यादव ने भी बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनके उपर भी चाकू से वार किया। हमले से तीनों युवक गंभीर रुप से घायल है। आसपास के लोगों ने घायलों को सिम्स अस्प्ताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here