Chhattisgarh: 20 फीट खाई में पलटी पिकअप वाहन, 15 लोग घायल….

0
406

कवर्धा: लोहारा थाना क्षेत्र में बीती रात घानीखूंटा घाट पर 20 फीट खाई में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में पिकअप में सवार 15 लोग घायल हुए हैं. वहीं 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 25 लोग सवार थे.

जोशी परिवार रेंगाखार के पास ग्राम मुड़हीपार गांव आयुर्वेदिक उपचार कराने गए थे. यहां से लौटने के दौरान पिकअप घानीखूंटा घाट में 20 फीट खाई में जा गिरी. इस हादसे में दो महिला समेत 15 लोगों को चोट आई है. वहीं 6 लोगों की हालत नाजुक है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार बेमेतरा जिले के नवागढ़ का रहने वाला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here