मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सादगी पूर्ण विवाह की प्रशंसा….खंडेलवाल परिवार को दी बधाई

0
3
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सादगी पूर्ण विवाह की प्रशंसा....खंडेलवाल परिवार को दी बधाई

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और खंडेलवाल परिवार को भेजे संदेश में कहा कि 3 जुलाई को परिवार द्वारा सीमित संख्या में अतिथियों को आमंत्रित कर सादगी पूर्ण विवाह समारोह संपन्न किया।

परिवार ने आडंबर विहीन कार्यक्रम आयोजित कर बहुत कम संख्या में अतिथि बुलाकर उत्कृष्ट परंपरा का परिचय देते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य नागरिकों के लिए भी प्रेरक है।

आज के समय में सादगी पूर्ण विवाह उपयोगी हैं। खर्चीले विवाहों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। यह सभी हित में है। हेमंत खंडेलवाल ने अपने पुत्र वरद के विवाह में यह अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव दंपति को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here