बस्तर लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0
265
बस्तर लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा महेश कश्यप मतलब विष्णुदेव साय। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वोट बैंक के रूप में आदिवासियों के वोट लेते रहे, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। साय ने बुधवार को बस्तर की लोकसभा सीट के लिए आयोजित नामांकन दाखिला रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल कांग्रेस पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा। बस्तर और सरगुजा का विकास रोकने का काम किया। अब एक बार फिर कांग्रेस को सबक सिखाने का मौका मिला है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा हमारी सरकार के विशेष फोकस में रहेगा। जहां तक बस्तर क्षेत्र के विकास की बात है, यह भारतीय जनता पार्टी की देन है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की देन है। पूरे बस्तर क्षेत्र का और छत्तीसगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो भाजपा की सरकार ने किया है। साय ने कांग्रेसी कुशासन की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में क्या हाल हुआ?

इसे भी पढ़ें :-लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र

पूरे बस्तर क्षेत्र ने विकास की गति पकड़ी थी, 15 वर्षों में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा था, उसे रोकने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किया। जो भी केंद्र से गरीबों के लिए योजनाएं थी सबको बंद करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। गरीबों का हक छीना। 5 साल में ग्रामीण क्षेत्र में एक भी गरीब का प्रधानमंत्री आवास नहीं बना। इसलिए इस बार इस कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

विधानसभा के चुनाव में आप सब लोगों का आशीर्वाद मिला और भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिली। यह आशीर्वाद अभी लोकसभा के चुनाव में भी देना है। डबल इंजन की सरकार रहेगी तो तेजी से विकास होगा। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बस्तर लोकसभा को भी सहभागी होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh : शीघ्रलेखन परीक्षा 31 मार्च को,मुद्रलेखन परीक्षा 7 अप्रैल से

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी में जो हमारी पार्टी का जो वादा था छत्तीसगढ़ की जनता से, अधिकांश हम लोगों ने पूरा किया है। आज 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दिए हैं। 13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ ली और 14 दिसंबर को ही पहली कैबिनेट बुलाकर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दिए हैं।

अगले महीना से सब का धड़ाधड़ प्रधानमंत्री आवास बनना शुरू हो जाएगा। हमारे किसानों को उम्मीद नहीं थी कि 2 साल का बकाया बोनस मिल जाएगा। हमारी सरकार आई तो 25 दिसंबर के दिन हमारे छत्तीसगढ़ के निर्माता सदैव अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस को 12 लाख से ज्यादा किसानों का 2 साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपया देने का काम छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने किया। आज 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से बंपर धान की खरीदी हुई। 24.75 लाख से ज्यादा किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत भी दी।

इसे भी पढ़ें :-Punjab : लोकसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, सांसद सुशील कुमार रिंकू BJP में शामिल

महतारी वंदन योजना में 70 लाख से ज्यादा माता बहनों को 10 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में 655 करोड़ रूपया उनके खाते में ट्रांसफर किया गया। प्रदेश के बेटे-बेटियों के साथ पीएससी में धोखाधड़ी हुई। उसकी सीबीआई जाँच का वादा भी हमने पूरा किया है। साय ने कहा कि तेंदूपत्ता, जिसको हरा सोना बोलते हैं, के संग्रहण कार्य से लाखों परिवार लाभान्वित होते हैं। हमारी सरकार ने प्रति मानक बोरा 5500 रुपए की दर से तेंदूपत्ता खरीदने का निर्णय लिया है।

चरण पादुका योजना, आदिवासी बच्चों को स्कॉलरशिप की पुरानी व्यवस्था फिर से हमारी सरकार चालू करने वाली है। जो भूमिहीन मजदूर हैं, किसान हैं, उनको 10 हजार रुपए साल में देने का काम। साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में ही 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में मतदान होना है। इसमें आप सबको अपने वोट का इस्तेमाल करना है और बस्तर से भाजपा का कमल खिलाकर अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा को जिताना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here