तेज रफ्तार पानी में बह गई बाप,बेटी

0
386
तेज रफ्तार पानी में बह गई बाप,बेटी

बालोद। जिले के तांदुला नहर नाली की तेज रफ्तार पानी में पिता और बेटी बह गया, उक्त घटना ससुर के खेत समीप तंदुला नहर नाली पचरी जगह में नहाने के दौरान ये हादसा हुआ। पिता के साथ दो बच्चियां बहीं थीं, लेकिन उनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया। वहीं पिता और बच्ची की तलाश शुरू की गई तो पिता का शव थोड़ी दूर में मिली।

ग्रामीणों के अनुसार

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, नहर मे नहाने उतरे पिता के साथ दो बच्चियां नहर मे बह गईं। बालोद थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी गांव का यह मामला है। बहते समय एक बच्ची को ग्रामीणों ने नहर से निकाल लिया। वहीं पिता और एक बच्ची बहते हुए डूब गए। उल्लेखनीय है कि, इन दिनों छत्तीसगढ़ के ज्यादातर नहरों में बांधों से पानी छोड़ी गया है। इससे रबी फसलों की सिंचाई और निस्तारी तालाबों को भरने में उपयोग किया जा रहा है।

गोताखोरों ने शुरू की तलाश

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पीपरछेड़ी में मेहमान आए थे लगभग 30 वर्षीय टायमन साहू। वे मंगलवार को नहर में नहाने गए हुए थे। इसी दरमियान टायमन साहू और उनकी 12 वर्षीय बेटी पालिक साहू दोनों डूब गए। मौके पर हल्दी पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंच कर दोनो बह गए पिता और बेटी की तलाश तांडूला नहर नाली के पानी में शुरू की गई, घंटों बाद टाइमन साहू की शव को ढूंढकर निकाला।

वहीं टाइमन साहू की पुत्री को गोताखोर अभी भी ढूंढ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here