गौरेला पेंड्रा मरवाही : विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगा अभ्यास और साईकिल रैली का होगा आयोजन

0
27
गौरेला पेंड्रा मरवाही : विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगा अभ्यास और साईकिल रैली का होगा आयोजन

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 जून 2026 : विश्व योग दिवस पर आगामी 21 जून को सामूहिक योगा अभ्यास और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में प्रातः 7 से 8 बजे तक योगा अभ्यास का आयोजन किया गया है। इसके बाद स्कूल परिसर से साईकिल रैली का आयोजन होगा।

यह रैली मल्टीपरपज स्कूल से दूर्गा सरोवर-दुर्गा चौक-सरस्वती शिशु मंदिर-साक्षी स्पोर्टस से होते हुए वापस मल्टीपरपज स्कूल में समाप्त होगा। जिला प्रशासन द्वारा योगा अभ्यास और साईकिल रैली में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, मीडिया एवं आम नागरिकों से अपील किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here