Amit Shah : ‘2025 के अंत तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा भारत’

0
168
Amit Shah : '2025 के अंत तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा भारत'

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि भारत 2025 के अंत तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर थे जहां उन्होंने देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत ने पिछले दशक में हर मोर्चे पर तेजी से प्रगति की है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया था, मोदी जी उत्तराखंड को संवारा है और आज मोदी जी नेतृत्व में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें :-Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर का निर्माण की तैयारियां जोरों पर, गर्भगृह की पहली तस्वीर आई सामने

शाह ने कहा कि आज भ्रष्टाचार विरोधी दिवस है और दो दिन पहले ही एक पार्टी के सांसद के घर पर इतने सारे नोटों की अचंभित करने वाली तस्वीरें देखीं। बैंक में काम करने वालों के अलावा किसी ने भी अपने जीवन में इतने नोट नहीं देखें होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारों ने पारदर्शिता के साथ विकास के सूत्र को जमीन पर उतारा है। मोदी जी ने जिस कठोरता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया है, मैं विश्वास से कह सकता हूँ कि कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जायेगा।

गृह मंत्री ने कहा कि 6 सालों में 30 से ज्यादा पॉलिसी बनाकर उत्तराखंड ने अपने को पॉलिसी ड्रिवेन स्टेट बनाने का काम किया है, यहाँ आपको अच्छे डेस्टिनेशन के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त शासन भी मिलेगा जो इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल में देश ने इतनी बड़ी छलांग पहले कभी नहीं लगाई थी।

इसे भी पढ़ें :-Big News : सांसद दानिश अली को BSP ने पार्टी से निकाला

शाह ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। 2014 से 2023 के बीच भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था से उठकर पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। आजादी के 75 साल के दौरान देश ने पहले कभी इतनी बड़ी छलांग नहीं लगाई थी। शाह ने इन सबका श्रेय मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अपने दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने की उनकी क्षमता को दिया।

गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं, आतंकवाद मुक्त दुनिया के लिए एक अंतरराष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और अपने मेक इन इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया की धीमी जीडीपी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 दिल्ली घोषणापत्र कूटनीतिक मोर्चे पर भारत की एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे दुनिया आने वाले दशकों तक याद रखेगी। शाह ने आगे कहा कि पिछले दस साल में देश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान देशभर में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here