BIG NEWS: गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास से इंडिया गेट के पास यातायात प्रभावित…

0
283

नयी दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास के कारण मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के पास यातायात चार घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहेगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को विजय चौक और इस ऐतिहासिक स्थल के आसपास के चौराहों से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास के कारण कृपया 11-01-2024 को सुबह सात बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक विजय चौक, रफी मार्ग-कर्तव्यपथ चौराहा, जनपथ-कर्तव्यपथ चौराहा और मान ंिसह रोड-कर्तव्यपथ चौराहे से बचें।’’ गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास के कारण बुधवार को भी यातायात प्रभावित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here