Commonwealth Games: हरजिंदर कौर को कांस्य पदक जीतने पर 40 लाख रुपये देगी सरकार

0
350
Commonwealth Games: हरजिंदर कौर को कांस्य पदक जीतने पर 40 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़: र्बिमंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारोत्तोलक हरजिंदर कौर को पंजाब सरकार 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी। हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71 किग्रा भार वर्ग में नाटकीय अंदाज में कांस्य पदक हासिल किया। नाइजीरिया की स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार जॉय इजे क्लीन एवं जर्क के तीनों प्रयासों में नाकाम रही जिससे हरंिजदर का कांस्य पदक पक्का हो गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और खेल मंत्री गुरमीत ंिसह मीत ने हरंिजदर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। पंजाब सरकार ने उनके लिए 40 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की। भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘नाभा के निकट मेहस गांव की रहने वाली हरंिजदर कौर को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। हरंिजदर आप पंजाब की लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हो। आपके माता-पिता और प्रशिक्षकों को भी बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब सरकार की खेल नीति के तहत उन्हें इस उपलब्धि के लिए 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।’’ इस बीच हरंिजदर के कांस्य पदक जीतने के बाद उनके पैतृक निवास पर जमकर जश्न मनाया गया। हरंिजदर के भाई प्रीतपाल ंिसह ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण है क्योंकि उसने कड़ी मेहनत के बाद कांस्य पदक जीता है। हमें पूरा विश्वास था कि वह पदक जीतेगी। उसे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में परिवार के प्रत्येक सदस्य का समर्थन हासिल था।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here